आज आईपीएल के रण में एक ही मुकाबाल खेला जाएगा जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना होगा हैदराबाद सनराइज़र्स की टीम से। दोनों ही टीमों ने अब तक 7 में से 5-5 मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद के लिए खुशखबरी यह है कि शिखर धवन के खेलने की उम्मीद है।आईपीएल के इकलौते मुकाबले में होगी दो दक्षिण भारतीयों टीमों के बीच टक्कर। एक तरफ होंगे धोनी के सुपरकिंग्स तो सामने हो…
आज आईपीएल के रण में एक ही मुकाबाल खेला जाएगा जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना होगा हैदराबाद सनराइज़र्स की टीम से। दोनों ही टीमों ने अब तक 7 में से 5-5 मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद के लिए खुशखबरी यह है कि शिखर धवन के खेलने की उम्मीद है।आईपीएल के इकलौते मुकाबले में होगी दो दक्षिण भारतीयों टीमों के बीच टक्कर। एक तरफ होंगे धोनी के सुपरकिंग्स तो सामने होंगे हैदराबाद के सनराइज़र्स। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल में अब तक दोनों टीमें दम दिखा रही हैं। दोनों ही टीम के खाते 7 मुकाबलों में 5-5 जीत हैं लेकिन दोनों के बीच आईपीएल में आज पहली भिड़ंत होगी।धोनी को फिर हसाएंगे हसी!पिछले मुकाबले में हसी की आतिशी 88 रनों की पारी की बदौलत चेन्नई ने राजस्थान के खिलाफ 186 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। धोनी की टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है। अब तक हसी और जडेजा चेन्नई की मैच विनर साबित हुए हैं। 6 मुकाबलो में हसी ने 3 अर्धशतकों की मदद से 305 रन बनाए हैं। पिछले मुकाबले में रैना ने भी अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर ली है और एक छक्के के बाद वो गेल के बाद आईपीएल में 100 सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएंगे। साथ ही जडेजा और धोनी भी रंग में हैं। पिछले मैच में वॉटसन ने भले ही चेन्नई के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की थी लेकिन ब्रावो, मॉरिस और अश्विन की तिकड़ी ने सुपरकिंग्स को लगातार सफलताएं दिलाई हैं। टीम के लिए एक ही चिता है वो है लगातार क्रिकेट की थकावट की।बिन संगा फिर चमकेंगे सनराइज़र्स!पिछले दो मुकाबलों में हैदराबाद की टीम बिना संगाकारा के उतरी और व्हाइट की कप्तानी में लगातार दो जीत भी हासिल की। अब लगभग एक हफ्ते के आराम के बाद फ्रेश टीम के साथ आज भी चेन्नई में मुकाबला होने की वजह से लंकाई मूल के संगाकारा नहीं खेल पाएंगे। साथ ही टीम बिना थिसारा परेरा के उतरेगी लेकिन अब तक चोट की वजह से टीम से बाहर रहे शिखर धवन पर सस्पेंस बरकरार है। टीम की बल्लेबाज़ी अब तक फ्लॉप रही है। पार्थिव पटेल के बल्ले से 6 मैच में सिर्फ 99 रमन निकले हैं जबकि व्हाइट और हनुमा विहारी भी कंसिस्टेंट नहीं हैं लेकिन इसकी कमी टीम की गेंदबाज़ी पूरी कर रही है। ईशांत, स्टेन और मिश्रा की तिकड़ी रंग में हैं और सुपरकिंग्स की बैटिंग को धराशायी करने का माद्दा रखती है। अब देखना यह होगा साउथ की दो टीमों की इस सुपरफाइट में कौन बनता है सिकंदर।