यश चोपड़ा और राजेश खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

0

फिल्ममेकर यशचोपड़ा, एक्‍टर राजेश खन्ना, मशहूर प्‍लेबैक सिंगर आशा भोसले हिंदी सिनेमा जगत की वे दिग्गज हस्तियां हैं जिन्हें आगामी 30 अप्रैल को ‘दादा साहब फाल्के’ अकादमी पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। लेकिन अफसोस की आज यश चोपड़ा और राजेश खन्‍ना हमारे बीच नहीं रहे।सिनेमा जगत को पांच दशक तक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भोसले को फाल्के रत्न पुरस्क… यश चोपड़ा और राजेश खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

फिल्ममेकर यशचोपड़ा, एक्‍टर राजेश खन्ना, मशहूर प्‍लेबैक सिंगर आशा भोसले हिंदी सिनेमा जगत की वे दिग्गज हस्तियां हैं जिन्हें आगामी 30 अप्रैल को ‘दादा साहब फाल्के’ अकादमी पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। लेकिन अफसोस की आज यश चोपड़ा और राजेश खन्‍ना हमारे बीच नहीं रहे।सिनेमा जगत को पांच दशक तक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भोसले को फाल्के रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं एक प्रतिष्ठित फिल्मकार के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में अतुलनीय योगदान के लिए दिवंगत यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनकी पत्नी पामेला सरस्वतीबाई फाल्के पुरस्कार ग्रहण करेंगी।उधर पिछले साल जुलाई में दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता राजेश खन्ना को फर्स्‍ट सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा पुरस्कार दिया जाएगा। अक्षय कुमार को राउडी राठौड़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उनकी सास डिंपल कपाडि़या फाल्के एवर मेमोरेबल एक्टर पुरस्कार ग्रहण करेंगी।   मनोज बाजपेयी को गैंग्स ऑफ वसेपुर में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फाल्के एक्सीलेंट परफॉर्मेंस पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि इरफान खान को पान सिंह तोमर के लिए फाल्के मेमोरेबल परफॉर्मेंस पुरस्कार दिया जाएगा। गोविंदा को फाल्के वर्सेटाइल एक्टर पुरस्कार दिया जाएगा। नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर को फाल्के डेब्यूट एक्टर पुरस्कार और संगीतकार-गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया को खिलाड़ी 786 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता पुरस्कार दिया जाएगा।    प्रसिद्ध अभिनेता प्रेम चोपड़ा को नकारात्मक भूमिकाओं के लिए फाल्के वरिष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिलेगा, जबकि माला सिन्हा को फाल्के आइकन सिने आर्टिस्ट पुरस्कार दिया जाएगा। अपना प्रसिद्ध संवाद प्रेम नाम है मेरा-प्रेम चोपड़ा दोहराते हुए चोपड़ा ने कहा, ‘दादा साहब फाल्के फिल्म उद्योग के जनक हैं और उन्हीं की वजह से बहुत से लोगों को यहां रोजगार मिलता है। हम उनके आभारी हैं। मैं अकादमी का धन्यवाद करता हूं कि उसने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना।’टीवी अभिनेताओं में दिशा वाकानी और दिलीप जोशी को सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेता और अभिनेत्री वर्ग में पुरस्कृत किया जाएगा। इन्हें मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इनकी अदाकार के लिए पुरस्कृत किया जाना है।   दादा साहब फाल्के की जयंती मनाने के लिए यह समारोह हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें फिल्म निर्माण की विभिन्न विधाओं के वरिष्ठतम सदस्यों को फिल्म उद्योग में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ट्रॉफी भेंट करके सम्मानित किया जाता है।13वें दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 अप्रैल को विले पार्ले के भाईदास सभागार में किया जाएगा।