पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि केंद्र सरकार की शांति पहल की समाप्ति के बाद अगर सुरक्षा बल पहले से ज्यादा आक्रामक तरीके से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, तो इसके लिए केवल आतंकवादी ही जिम्मेदार होंगे, जो माहौल को लगातार बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। 16 मई को केंद्र सरकार ने रमजान के दौरान सुरक्षा बलों को आतंक – विरोधी अभियानों पर विराम लगने का निर्देश दिया था ए लेकिन उनसे कहा गया था कि हमला होने की सूरत में वे जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।
उमर ने ट्वीट किया कि आतंकी संगठन इस शांति पहल को नाकाम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैंए ऐसे में जब संघर्ष विराम समाप्त हो जाएगा तब अगर सुरक्षा बल मजबूती से कार्रवाई करते हैं, तो उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ आतंकवादी ही होंगे।