10वीं पास अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, SSC जल्द ही 56717 पदों पर भर्ती करने वाला है। केंद्रीय सुरक्षा बलों में Constable GD-2017 के लिए सीआरपीएफ CRPF, आईटीबीपी ITBP, बीएसएफ BSF, सीआईएसएफ CISF, एसएसबी SSB और असम राइफल Assam Rifle में खाली पद हैं।
आयु सीमा : आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, शारीरिक मानकों की जांच, शारीरिक दक्षता की जांच और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा
कैसे कर सकेंगे आवेदन
आयोग द्वारा आवेदन की तिथि जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
पहले फरवरी में होने वाली थी पदों की घोषणा
कर्मचारी चयन आयोग कैलेंडर के हिसाब से पहले Constable GD-2017 के लिए पदों की घोषणा फरवरी में होनी थी तथा ऑनलाइन परीक्षा के लिए 13 जून से 7 जुलाई 2018 के बीच का समय तय किया था। परन्तु अब आवेदन मांगे जाने में देरी होने के चलते परीक्षा तारीख बाद में घोषित होगी।