पटवारी चयन परीक्षा 2017 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। परीक्षण पश्चात् अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए प्रमाण पत्र कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने वितरित किए। आगामी 6 अगस्त से जिले के भदवासा में 174 पटवारी अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। परीक्षण अवसर पर अधीक्षक भू-अभिलेख श्री नित्यानंद पाण्डे, जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया, अतिरिक्त सीईओ जिपं श्री दिनेश वर्मा तथा तहसीलदार श्री अजय हिंगे उपस्थित थे।