बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में जॉन का काफी दमदार लुक देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग इस काफी पसंद कर रहे हैं।

जॉन ने ट्रेलर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- मैं मारूंगा तो मर जाएगा, देश का हर बेईमान अब डर जाएगा क्योंकि अब बेईमान पिटेगा, करप्शन मिटेगा।

फिल्म की बात करें तो सत्यमेव जयते मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बन रही है और इस फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी

जॉन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ इस स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है।