मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की आगामी दिनों प्रस्तावित जनदर्शन यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक श्री मथुरा लाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा, श्री दिनेश जायसवाल, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री अमित सिंह व अधिकारियों ने आज यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान अधिकारियों ने सूजलाना से निरीक्षण आरंभ किया। यहां से सिमलावदा, रत्तागढ़ खेड़ा घुमक्कड़ बस्ती गुंदी बिरमावल, गौशाला बिरमावल, मुख्य बाजार छतरी, पिपलोदी, पिपलोदी फंटा, पीपल खूंटा, उमरन, ऊनी, मुंदड़ी, कुआं झागर, तीतरी करमदी गांव तथा स्थानों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री की सभाओं के लिए स्थान देखें।

यात्रा मार्ग में विद्युत लाइनों की दुरुस्ती सड़कों की दुरुस्ती पुलियाओं की मरम्मत समतलीकरण इत्यादि के संबंध में विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ कैलाश बुंदेला, एसडीएम ग्रामीण रतलाम श्रीमती नेहा भारती, एएसपी श्री राजेश सहाय अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, जिला योजना अधिकारी श्री बी के पाटीदार विद्युत मंडल के यंत्री श्री दधीच रेवड़ियां आदि उपस्थित थे।