मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 11 जुलाई को जिले के जावरा आकर उर्जा विभाग के विकास पर्व आयोजन में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जावरा आएंगे।

मुख्यमंत्री विकास पर्व में सम्मिलित होने के पश्चात् इसी दिन शाम 4.30 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।