दक्षिण कश्मीर के शोपियां में संदिग्ध विसफोट में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गये। विसफोट लाइव ग्रेनेड में हुआ। घटना मेमांदर गांव की है। ग्रेनेड कहां से आया फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।