मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 15 जुलाई को रतलाम जिले में आएंगे। वे जन आशीर्वाद यात्रा में जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री 15 जुलाई को दोपहर जिले के सुजलाना, सिमलावदा, सातरूण्डा, बिरमावल, छत्री, पिपलखूंटा मुंदड़ी, कुआझागर, तितरी, करमदी होते हुए रतलाम आयेंगे। इस दौरान वे कई स्थानों पर आमसभाओ को संबोधित करेंगे।

यात्रा में शामिल होने के पश्चात् रात्रि विश्राम रतलाम में करेंगे। मुख्यमंत्री 16 जुलाई को प्रातः भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।