विश्‍व के 500 प्रभावशाली लोगों में मनमोहन, सोनिया, सुषमा…

0

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दबदबा सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्‍व में है, इन दोनों समेत कुल 16 भारतीय को प्रतिष्ठित फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने दुनिया के 500 सबसे प्रभावी लोगों में शामिल किया है।इस मैगजीन ने करंट ईयर की लिस्‍ट में वित्तमंत्री पी चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए के एंटनी और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल हैं। उधर… विश्‍व के 500 प्रभावशाली लोगों में मनमोहन, सोनिया, सुषमा...

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दबदबा सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्‍व में है, इन दोनों समेत कुल 16 भारतीय को प्रतिष्ठित फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने दुनिया के 500 सबसे प्रभावी लोगों में शामिल किया है।इस मैगजीन ने करंट ईयर की लिस्‍ट में वित्तमंत्री पी चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए के एंटनी और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल हैं। उधर इस लिस्‍ट में बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर और बीजेपी की नेता सुषमा स्वराज भी शामिल हैं। मैगजीन ने भारत के प्रमुख खुफिया अफसरों आलोक जोशी (रॉ) और शिवशंकर मेनन (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) को भी इस सूची में रखा है।इस लिस्‍ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी, आर्सेलरमित्तल के लक्ष्मीनिवास मित्तल, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मेडेसिंस सेन्स फ्रंटियर्स के उन्नी करुणाकारा, मुंबई के मेयर सुनील प्रभु तथा एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव सलिल शेट्टी भी हैं।पाकिस्तान से सेना प्रमुख अशफाक परवेज कियानी, आईएसआई प्रमुख जहीर उल इस्लाम, पाकिस्तानी तालिबान नेता हकीमुल्लाह मेहसूद और कराची के प्रशासक सईद हाशिम रजा जैदी भी सूची में शामिल हैं। चीन से 30 से ज्यादा लोग इस सूची में हैं।भारतीय का दबदबा पूरे विश्‍व में बढ़ता जा रहा है और मैगजीन की लिस्‍ट से एक बार फिर यह बात साबित हो गई है।