मेष : आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस्य को त्यागें और अपना उद्धेश्य पूरा करने में मेहनत करें। निजि कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थीयों को सफलता हासिल होगी।

वृषभ : सतर्क रहें हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिल सकता है। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते है।

मिथुन : परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बड़ा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।

कर्क : आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

सिंह : लंबित कार्य पुरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मीक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या : सही समय पर सही निर्णय लें, आप के हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव हो सकता है, कलह करने से बचें।

तुला : कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। घूम हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। शरीर कष्ट संभव है।

वृश्चिक : माता-पिता द्वारा आप के किए कार्यों की अव्हेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जानें के योग है।

धनु : धर्म लाभ व व्यवसायिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माणकार्य की बाधा दूर होगी व आर्थिक लाभ होगा।

मकर : आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

कुंभ : अपने इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें दुसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन : कथनी-करनी एक रखें, आप जो कहते है वह करते नहीं हैं। अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।