बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म ‘गोल्ड’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी निजी जिंदगी में बेहद अनुशाशन प्रिय अक्षय फिल्म के सेट पर पहुंचते ही खूब शरारत करते हैं। अक्षय की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। ये फिल्म ओलिंपिक में आजाद भारत को मिले पहले गोल्ड मेडल की कहानी है। इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हो चुका है, जिसके बोल हैं ‘घर लाएंगे गोल्ड’। इस गानें को बहुत खूबसूरती से फिल्माया गया है।
बता दें इस गाने को पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने आवाज दी है आैर जावेद अख्तर ने लिखा है। जोश से भरे इस गाने में अक्षय कुमार के कैरेक्टर को हॉकी टीम में सिलेक्ट होते दिखाया गया है। साथ ही यह भी की अपने लक्ष्य को पाने के लिए टीम किस तरह की मुश्किलों से गुजरती है।