ये दुनिया भी अजीब है। शादी की परम्परा हर देश में अलग-अलग होती है ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगह की परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकार आपको हैरानी होगी। हिमाचल के एक ऐसे इलाका जहाँ की शादी की परम्पराएं कुछ अजीब ही होती हैं।
बहन लाती है दुल्हन:
हिमाचल के जनजातीय इलाके में एक बहन अपने भाई के लिए दुल्हन लेकर आती है। वह दूल्हा बनती है और उसके बाद दुल्हन के घर जाती है और उससे शादी कर उसे अपने घर लेकर आती है अपने भाई के लिए। यहाँ पर बहने अपने भाई की जगह दूल्हा बनकर दुल्हन से शादी कर उसे घर लेकर आती हैं।
बहन ना होने पर छोटा भाई बन जाता है दूल्हा:
जिन घरों में बहन नहीं होती है वहां पर दूल्हे के छोटे भाई दूल्हा बनकर लड़की के घर जाते हैं और उनसे शादी कर उन्हें अपने भाई के लिए घर लेकर आते हैं। यह एक परम्परा है जो सदियों से चली आ रही है और आज भी चल रही है।