मेष: मेष राशि वालें लोगों के लिए आज महीने का आखिरी दिन बेहद खास रहने के आसार है. नौकरी कर रहे हैं लोगों को उनके अधिकारियों से मदद मिलेगी. साथ ही आज उनके काम की भी खूब तारीफ होगी. व्यापार कर रहे लोगों को उनका अटका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है जिससे उनका कामकाज में मन लगा रहेगा.
वृषभ: आज अपने रुके हुए काम को निपटाने का अच्छा दिन हैं. इसी के साथ नौकरी में बड़े पद के मिलने की खुशी भी मिल सकती है. पैसों से जुड़े नए सौदें होंगे जिससे आपके काम में मदद करने के लिए कुछ नए लोग भी शामिल हो सकते है. आज के दिन नए रिश्ते बनने की उम्मीदें है. वहीं पुराने दोस्तों से बिगड़े रिश्ते सुधरने की संभावना है.
मिथुन: मिथुन राशि के जातक बिजनेस में कुछ नया कर सकते है जो आपको अच्छे परिणाम दिलाने में हर संभव मदद करेगा. मन में गंभीर विचारों आएंगे लेकिन इससे परेशान न हो और लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करे. आपकी मेहनत रंग ला सकती है. साथ ही परिवार के अहम काम को पूरा करने के लिए अपने समय का योगदान देना पड़ सकता है.
कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए आज के दिन लिए फैसले थोड़े भारी पड़ सकते है. फालतू खर्चे बढ़ने के साथ बैचेने हो सकती है. किसी अनहोनी या अनचाही घटना की खबर सुनने को मिल सकती है. अपने पार्टनर के लिए समय जरुर निकाले वरान दूरियां बढ़ने का खतरा है.
सिंह: (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) सिंह राशि के जातक आज के दिन दूसरों की मदद करने में गुजारे. जीवनसाथी की सहायता से आपको अपने काम में धन की प्राप्ति हो सकती है.वाद-विवाद से बचे और किसी नए को फिर से शुरु करने का प्रयास करे. सेहत में सुधार होगा.
कन्या: कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अशुभ रहेगा. किस्मत आपका साथ नहीं देगी. अपने दुश्मनों से दूरियां बनाकर चलें. आर्थिक स्थिति सामन्य न होने से आपका मन खराब हो सकता है. अपनी सेहत को लेकर भी सजग रहे. परिवार के किसी खास सदस्य के साथ मतभेद होने के आसार है. शांति और धर्य से काम ले.
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किस्मत मिलने के साथ पुराने कर्मों का परिणाम अच्छे होने के संकेत मिलेंगे. दूसरों की मदद करने से न चूके इससे आपको आज खुशी मिल सकती है. सेहत थोड़ी बिगड़ी सकती है. अपने परिवार की उम्मीदों को आज के दिन पूरा कर सकते है.
वृश्चिक: आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों को अपने अधिकारियों से काम में सहयोग नहीं मिल पाएगा. अपनी बातें दूसरों को बताने से बचे साथ ही किसी दूसरे शख्स की बात किसी और को न बताए. आपके पार्टनर के साथ आज का दिन ठीक नहीं रहेगा. मानसिक तनाव हो सकता है.
धनु: धनु राशि के जातक आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. इससे आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. अपने कामकाज पर पूरा ध्यान दें. काम की वजह से मानसिक तनाव और अशांति जैसे माहौल बन सकते है. कोई बड़ा जोखिम लेने से बचे.
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज खरीदारी करने के अच्छे संकेत है. किसी खुशखबरी की भी मिलने की उम्मीद है. ज्यादा लोगों से मिलने और बातचीत करने के आसार हो सकते है. आज के दिन आप मन लगाकर काम करेंगे.
कुंभ: कुंभ राशि वालें थोड़ा सावधान रहे. नौकरी और बिजनेस से जुड़े काम में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है. इससे आपको अच्छा फायदा होने की भी उम्मीद है. नई नौकरी का विचार आपके मन में रहेगा. अपनी सेहत का ख्याल रखे. आज के दिन सेहत बिगड़ने के योग बनते दिख रहे है.
मीन: मीन राशि वाले थोड़ी सावधानी बरतकर चले. आपके साथ काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है. आपके काम करने के तरीके का गलत मतलब निकाला जा सकता है. सेहत में थोड़ी नरमी आ सकती है. खर्चा भी ज्यादा होने के आसार है. बिजनेस में पैसों के मामलें में उलझ सकते है.