‘बाहुबली’ के प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में एक बार फिर माहिष्मति साम्राज्य को देखने का मौका मिल सकता है। एस एस राजामौली के निर्देशन में दो हिस्सों में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की प्रीक्वल में शिवगामी की यात्रा दिखायी जाएगी। नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज की घोषणा आज की। नेटफ्लिक्स को पहले ही इसके दो संस्करण का ऑर्डर मिल चुका है।

‘बाहुबली बिफोर द बिगनिग’ वास्तव में ‘बाहुबली : द बिगनिग’ और ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ की प्रीक्वल होगी। यह प्रीक्वल आनंद नीलकांतन की किताब ‘‘द राइज ऑफ शिवगामी’’ पर आधारित होगी।

सीरीज के एक संस्करण में नौ एपिसोड होंगे। इसमें विद्रोही और प्रतिशोधी लड़की से एक बुद्धिमान और अद्वितीय रानी बनने की शिवगामी की यात्रा दिखायी जाएगी। नेटफ्लिक्स ने इसके लिए ‘बाहुबली’ के निर्माण में शामिल आर्का मीडिया वक्र्स और राजामौली के साथ टीम बनाई है। देवा कट्टा और प्रवीण सतारु इन सीरीज का सह-निर्देशन करेंगे।