मेष: व्यस्तता अधिक रहेगी। खर्चा अधिक होगा। मन चलायमान रहेगा। धन लाभ भी हो सकता है।

वृष:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परन्तु मामूली उदर-विकार की सम्भावना है। व्यापार से धनलाभ होगा। कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन:- व्यर्थ की भागदौड होगी। अकस्मात व्यय का योग है। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजकाज में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क:- परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। सन्तान का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे। धन लाभ का भी योग है।

सिंह:- मन में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में हीनता आयेगी, सावधान रहे। सुख में कमी का अनुभव होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। लम्बित कार्यो में प्रगति होगी।

कन्या:- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मातृ सुख का अनुभव होगा। व्यापार में प्रगति होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी से निकटता बढेगी।

तुला:- धन आगमन में बाधा आयेगी। परिश्रम अधिक करना पडेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। मन अशान्त रहेगा, परन्तु कुछ समस्याओं का समाधान भी हो सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में प्रगति होगी। धन लाभ का भी योग है।

धनु:- खर्चा अधिक होगा। अनचाही यात्रा करनी पड सकती है। व्यापार में प्रगति होगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी।

मकर:- धन का लाभ होगा। धर्म के प्रति आस्था बढेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी।

कुम्भ:- धन लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। राजकाज में सफलता मिलेगी।

मीन:- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सुख की अनुभूति होगी। व्यापार में प्रगति होगी। नौकरी में उन्नति का योग है। आत्मबल बढेगा।