रतलाम | विधायक राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप के प्रयासों से रतलाम मिनी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो गया। शहर का अब सुनियोजित विकास होगा। इन्दौर में जैसा विकास हुआ, वैसा श्री काश्यप के नेतृत्व में विकास कर रतलाम जल्द ही बडी स्मार्ट सिटी बनेगा।
यह बात भाजपा पार्षद दल ने शहर वासियों को स्मार्ट सिटी की सौगा़त देने पर विधायक काश्यप का अभिनंदन करते हुए कही। कार्यक्रम कों पार्षद दल नेता प्रेम उपाध्याय ने संबोधित किया। इस दौरान नगरनिगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पार्षद अरूण राव, भगतसिंह भदौरिया, ताराचन्द्र पंचोनिया, सूरज जाट, मंगल लोढा, सलीम मेव, रणजीत परिहार, पप्पू पुरोहित, प्रहलाद पटेल, मनीषा शर्मा, सोना शर्मा, अनिता कटारा, एल्डरमेन देवशंकर पांडे, पार्षद प्रतिनिधि बालमुकुंद चावड़ा, अशोक शर्मा, राकेश परमार, आदि उपस्थित थे। रतलाम के मिनी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने पर वार्ड 9 के रहवासियों ने पार्षद सीमा टांक के नेतृत्व में काश्यप का सम्मान किया। भाजपा सूरजमल जैन मंडल, आई.टी. सेल एवं अजजा मोर्चा नें मधु पटेल एवं रामस्वरूप गुर्जर की उपस्थिति में मंडल उपाध्यक्ष राकेश परमार के नेतृत्व में काश्यप का अभिनंदन किया गया।