मेष: आज के दिन आप साहसिक कार्यों का बीड़ा उठाएंगे। किसी काम को सोच समझ करें अन्यथा विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका मनोबल काफी मजबूत रहेगा। आज आपको मूड काफी रोमांटिक रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। विवाद की स्थिति में अपनी बात पर कायम रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
वृष: आज के दिन आप अपनी युक्ति से सभी समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होंगे। आज आप कई लोगों के राजफाश कर सकते हैं। किसी भी विपरीत हालात में धीरज बनाएं रखें। पैसा पानी की तरह बहेगा। कई लंबित प्रोजेक्ट पूरे होंगे। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
मिथुन: आज आपके कार्यों में आपकी रचनात्मकता झलकेगी। कई घरेलू कामों को पूरा कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजन का लुत्फ़ उठाएंगे। सेहत का विशेष ख्याल रखें। साथी पर यकीन करें। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे का आनंद ले सकते हैं। मान सम्मान बढेगा। नए जॉब ऑफर को स्वीकार करने में हिचकिचाएं नहीं।
कर्क: आज आपका शांत स्वभाव सबको अपनी तरफ आकृष्ट करेगा। कोई आपको आजमाने की कोशिश कर सकता है। साथी के साथ किसी बहस में न पड़ें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज के काम को कल पर मत टालें।
कन्या: काम को लेकर सारा दिन तनाव में रहेंगे। आज के दिन आप अपने व्यवहार की छाप हर किसी पर छोड़ेगे। आय का कोई नया जरिया बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें संकट से मुक्ति मिलेगी। दिल में आज किसी के प्रति प्रेम भाग पैदा होगा। साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
तुला: आज आपको आर्थिक रूप से काफी लाभ होगा। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी।मान सम्मान में वृद्धि होगी। सैर सपाटे का आनंद ले सकते हैं। अच्छे कामों में धन खर्च कर सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम में सफल होंगे। नौकरी बदल सकते हैं। आज नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक : आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कोई नया कारिबार शुरू करने के लिए आज अच्छा दिन है। आज आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की मेहरबानी बनी रहेगी। बेटे की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। गरीबों को धन दान करें। संतान की शादी के लिए रिश्ते आयेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।
धनु : आज आपको किसी अनचाहे व्यक्ति से छुटकारा मिल सकता है। शेयर खरीद सकते हैं। यात्रा में समय और धन बर्बाद न करें। अपने काम के प्रति समर्पित रहें अन्यथा परेशानी आ सकती है। आपका शुभ रंग नारंगी है।
मकर: संतान की शिक्षा पर धन लगायेंगे। कन्या राशि का कोई व्यक्ति आपको संबल देगा। संतान की सफलता के लिए प्रयासरत रहेंगे। पीपल पर दिया जलाएं आपके कष्ट मिटेंगे। प्रेम में अहंकार और क्रोध न लायें। जीवनसाथी से तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।
कुंभ : किसी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। आज आपको आपकी कठिन मेहनत का फल मिलेगा। आप आप अपने मन की खिखाक को दरकिनार कर साथी से मन की बात कहेंगे। आपकी प्रेमकहानी आज बहुत ही रोमांटिक मोड़ लेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।
मीन: कारोबार में सफलता मिलेगी। भू-संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश का अच्छा समय है। भावुक होकर किसी के बहकावे में न आयें। आप आप प्रेम में पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। प्यार में विश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं।