अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन पर आगामी मध्यावधि चुनाव में अपनी रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापार पर उनके कड़े रुख के कारण चीन चाहता है कि वह चुनाव में हार जाएं।
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, ‘‘बड़े अफसोस की बात है कि हमें पता चला है कि चीन नवंबर में होने वाले 2018 के चुनावों में मेरे प्रशासन के खिलाफ हस्तक्षेप की कोशिश कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे नहीं चाहते कि मैं या हम जीत जाएं क्योंकि मैं अब तक का पहला राष्ट्रपति हूं जिसने व्यापार पर चीन को चुनौती दी है।’’