मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार अमित शाह अपनी पार्टी के तीनों प्रत्याशियों के साथ शहर में डेढ़ घंटे रोड शो करेंगे। गौरतलब है कि अमित शाह जिले में पहली बार आ रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

शाह के रोड शो के कार्यक्रम के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। गांधी पार्क व स्टेशन रोड पर भी वाहनों को आने से रोक दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मुंगावली विधानसभा में कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी सभा लेंगे। 25 नवंबर को सिद्धू सुबह के समय मुंगावली पहुंचेंगे और सुबह 10 बजे से शहर के नगर परिषद ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे।