मेष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। गृह सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृष- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

सिंह- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।

मकर- जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परन्तु मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।

मीन- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।