अधिकतर लोग पैसे बचाने के चक्कर में पुराने फोन खरीदना ज्यादा फायदेमंद समझते हैं |पर क्या आप ये जानते हैं कि पुराने फोन में कोई खराबी या फिर उसमें हार्डवेयर की कोई समस्या तो नहीं है |पुराने फोन खरीदते समय अधिकतर लोगों के मन में यही दुविधा रहती है कि जो वे फोन खरीद रहे हैं वह कई खराब तो नहीं है |लेकिन हम आज आपको कुछ खास एप्लीकेशन के जरिए पुराने फोन की कमियां और उसकी समस्याओं के बारे में पता लगाया जा सकता है |आइए बताते हैं कुछ ऐसे ऐप के बारे में ….
Test Your Android App
यदि पुराना फोन खरीद रहे हैं तो उसमें टेस्ट योर एंड्रॉयड एप्लीकेशन इंस्टॉल कर लें | इस ऐप में ऐसे कई तरह के विकल्प हैं जो फोन को जांचने में मदद करते हैं जैसे यदि आप फ़ोन की बैटरी की जांच करना चाहते हैं तो ऐप खोलें और उसमें बैटरी का विकल्प पर क्लिक करें कुछ देर बाद ही बैटरी से संबंधित सभी जानकारियां फोन स्क्रीन पर आ जाएगी | यदि फोन की बैटरी अच्छी है तो स्टेटस में गुड लिखा मिलेगा और अगर बैटरी की स्थिति अच्छी नहीं है तो बैड लिखा हुआ मिलेगा | सेल्फी और फोटो का शौक रखने वाले यूजर फोन की फ्लैश लाइट अवश्य जांच लें| इसके लिए जरूरी है कि यूजर ‘टेस्ट योर एंड्रॉयड’ एप में दिए गए ‘कैमरा’ के विकल्प पर क्लिक कर दोनों कैमरे की स्थिति पता लगाएं| फ्लैश लाइट ठीक पाए जाने पर इसके आगे सपोर्ट लिखा दिखाई देगा। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर Test Your Android से उपलब्ध है
Phone Doctor Plus App
अगर स्क्रीन में आगे की तरफ दिया गया सेंसर खराब हो जाता है तो कॉल करने में समस्या आ सकती है|फोन में मौजूद सेंसर काफी उपयोगी होते हैं | इनके खराब होने पर बड़ी समस्या आ सकती है | उदाहरण के तौर पर अगर आप फोन कॉल कर रहे हैं और जैसे ही उसे कान पर के पास ले जाते हैं तो इस स्क्रीन खुद ब खुद बंद हो जाती यह सेंसर की वजह से होता है|‘डॉक्टर प्लस एप’ कई हार्डवेयर आइटम और कई सेंसर की जांच कर सकता है| इसमें इयरफोन व माइक्रोफोन तक जांचने की सुविधा है| यहां तक कि इस एप्लीकेशन में फोन के बटन को भी जांचने का विकल्प दिया है| यह एप गूगल प्लेस्टोर पर Phone Doctor Plus नाम से उपलब्ध है।
बटन और वाईफाई
फोन में ब्लूटूथ और वाईफाई खोल कर यह जांच लें कि वह आस-पास के ब्लूटूथ को डिटेक्ट कर रहा है या नहीं | आमतौर पर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं अगर संभव हो सके तो फाइल ट्रांसफर कर के देख लेना चाहिए कि यह सही चल रहा है या नहीं |कई दुकानदार फोन की मरम्मत करके उसे ऐसे ही बेच देते हैं |इसके अलावा फोन में दिए हुए कैमरा, पावर, बटन का इस्तेमाल करके भी देख लेना चाहिए |
एप डाउनलोड किए बिना यूं जांचे फोन
फोन के असली बिल और बॉक्स से यह पता लगा सकते हैं कि फोन चोरी का तो नहीं है। इसके अलावा यह भी पता लगा जाता है कि फोन खरीदने की असली तारीख क्या है यानी फोन कितना पुराना है| फोन खरीदने से पहले देखें कि बॉक्स पर दिया गया आईएमईआई नंबर उसी फोन का हो| इसके लिए आप जो फोन खरीद रहे हैं उससे *#06# डायल करें या फिर बैटरी कवर के पीछे दिए गए आईएमईआई नंबर और बॉक्स पर लिखे नंबर को देखें| अगर दोनों अलग हैं तो हो सकता है कि फोन की बैटरी बदली गई हो। इसके बाद इंटरनेट पर आईएमईआई नंबर की डिटेल जरूर चेक करें। हो सकता है कि जिस पुराने स्मार्टफोन को आप खरीदना चाहते हैं वह किसी से चुराया गया हो या फिर उसके खो जाने की रिपोर्ट की गई हो|