इमालवा – आगरा | आल टाईम हिट फिल्म ‘शोले’ के किरदार और द्र्श्य आज भी लोगो के जेहन में है | फिल्म ‘शोले में बसंती से शादी के लिए वीरू के पानी की टंकी पर चढ़ने का द्रश्य और मोसी से वार्तालाप के अंदाज़ को लोग आज भी दोहराने में नहीं चुकते है |  लेकिन आगरा जिले के एक गांव में तो ‘बसंती’ ही ‘वीरू’ बन गई। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका छत से कूदकर जान देने पर अड़ गई।

दो घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद प्रेमी की मां की ‘हां’ करने के बाद ही प्रेमिका छत से नीचे उतरी।

यह घटना बाह के एक गांव का है। प्रेमी-प्रेमिका बालिग हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। प्रेमिका के परिजन शादी को तैयार थे, लेकिन प्रेमी की मां इसका विरोध कर रही थी।

इस पर प्रेमिका अपने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर छत पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह छत से जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

प्रेमिका ने ऐलान किया कि यदि प्रेमी की मां ने शादी के लिए हां नहीं की तो वह छत से कूदकर जान दे देगी। पहले गांव वालों ने युवती को समझाने की कोशिश की, फिर प्रेमी की मां पर शादी के लिए हां करने का दबाव बनाया।

करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी की मां ने एक साल भर बाद शादी कराने को हां कर दी। तब कहीं जाकर प्रेमिका छत से उतरी और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

प्रेमी संग थाने भी जा चुकी है प्रेमिका
कुछ दिन पूर्व प्रेमिका अपने प्रेमी को साथ थाने पहुंची थी और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया था। थाने पहुंचकर प्रेमी की मां ने प्रेमी युगल की पिटाई की थी। तब भी मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

By parshv