पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार देर रात गुजरात के कच्छ इलाके में 2 भारतीय नौकाओं पर फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फायरिंग की यह घटना अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में हुई है।
इस घटना के बाद भारतीय सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हो गई हैं। इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले 30 नवंबर को ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ (पीएमएसए) के कर्मचारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाक सीमा में घुसकर मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किया था।