संजय को अभी जेल में साढ़े तीन साल की सजा काटनी है लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा तो संजय दत्त करीब 2 साल 7 महीने जेल में रहने के बाद बाहर आ सकते हैं। कैसे देखिए इस खास रिपोर्ट में …

जेल की कालकोठरी में संजय दत्त आखिर कितने दिन रहेंगे हैं इन सवालों से संजय दत्त की पत्नी बहन प्रिया दत्त और बेटी त्रिशला परेशान हैं लेकिन हम आपको बता दे की भले ही संजय दत्त क…

2 साल बाद ही जेल से बाहर आ जाएंगे मुन्ना भाई!

संजय को अभी जेल में साढ़े तीन साल की सजा काटनी है लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा तो संजय दत्त करीब 2 साल 7 महीने जेल में रहने के बाद बाहर आ सकते हैं। कैसे देखिए इस खास रिपोर्ट में …

जेल की कालकोठरी में संजय दत्त आखिर कितने दिन रहेंगे हैं इन सवालों से संजय दत्त की पत्नी बहन प्रिया दत्त और बेटी त्रिशला परेशान हैं लेकिन हम आपको बता दे की भले ही संजय दत्त को 1993 के सीरियल ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। जिसमें से संजय दत्त पहले ही 17 महीने जेल में बिता चुके हैं। इस हिसाब से उन्हें तीन साल सात महीने और जेल में काटने होंगे।

लेकिन संजय दत्त को हकीकत में सिर्फ दो साल नौ महीने में ही जेल से रिहाई मिल सकती है। आखिर कैसे

कैदियों को जेल में बिताए हर महीने पर सात दिनों की कैद माफी मिलती है। जिन कैदियों का बर्ताव अच्छा होता है उन्हें एक साल जेल में बिताने पर एक महीने की छूट मिल जाती है। राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस या राज्य के महत्व वाले दिनों पर चुनिंदा कैदियों की सजा कम कर दी जाती है। अगर कोई कैदी जेल का कामकाज चलाने में जेल कर्मचारियों की मदद करता है तो उसे वक्त से पहले जेल से छोड़ दिया जाता है।

संजय दत्त को अगर ये छूट मिली तो उनकी सजा 9 महीने 21 दिन कम हो जाएगी। इसके अलावा संजय दत्त पारिवारिक जरूरतों के आधार पर 90 दिन के पैरोल पर बाहर भी आ सकते हैं। यही नहीं वो एक महीने जेल से गैरहाजिर रहने के लिए छुट्टी भी ले सकते हैं। साफ है कि जेल से जल्दी रिहाई के लिए मुन्नाभाई के पास कई कानूनी रास्ते हैं। सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका और राज्यपाल को सजा माफी की अर्जी देकर इसबात की कोशिश भी की जा रही है कि मुन्ना की सजा ही माफ हो जाए और जेल जाने की नौबत ही ना आए लेकिन इस तरह की राहत संजय दत्त के लिए थोड़ी मददगार जरूर साबित हो सकती है।

By parshv