हॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली अपनी दोनों ब्रेस्ट को ऑपरेशन करवा के हटवा दिया है, हालांकि उन्हें को परेशानी नहीं हो रही थी। लेकिन उनके ब्रेस्ट में बीआरसीए-1 कैंसर जीन पाया गया जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।
एंजेलिना की ब्रेस्ट में बीआरसीए-1 कैंसर जीन पाया गया था, जिससे उन्हें 87 फीसदी ब्रेस्ट कैंसर और 50 फीसदी गर…

हॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली अपनी दोनों ब्रेस्ट को ऑपरेशन करवा के हटवा दिया है, हालांकि उन्हें को परेशानी नहीं हो रही थी। लेकिन उनके ब्रेस्ट में बीआरसीए-1 कैंसर जीन पाया गया जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।
एंजेलिना की ब्रेस्ट में बीआरसीए-1 कैंसर जीन पाया गया था, जिससे उन्हें 87 फीसदी ब्रेस्ट कैंसर और 50 फीसदी गर्भाशय के कैंसर का खतरा था। ब्रेस्ट हटवाने के बाद अब एंजेलिना अपनी ओवरी भी हटवाने की तैयारी में हैं।
हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा मनीषा कोइराला ने भी ऑपरेशन करवा के अपनी ओवरी निकलवा दी है, उन्हें भी गर्भाशय का कैंसर था, लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हो गई हैं।
बता दें कि साल 2007 में गर्भाशय के कैंसर की वजह से उनकी मां का निधन हो गया था। अब एंजेलिना को यह डर था कि कहीं उन्हें भी यह समस्या न हो जाए। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स से मशवरा किया, तो उन्होंने भी ब्रेस्ट और ओवरी निकालने की ही सलाह दी।
एक अग्रेंजी न्यूजपेपर में 37 वर्षीय एंजेलिना ने लिखा है, ‘मेरे डॉक्टर ने अनुमान लगाया था कि मुझे 87 फीसदी ब्रेस्ट कैंसर और 50 फीसदी गर्भाशय के कैंसर का खतरा है। जब मुझे अपनी सच्चाई का पता चला तो मैं सचेत हो गई और मैंने जितना हो सके खतरे को टालने की कोशिश की। मैंने ऑपरेशन करवाने का फैसला किया। मैंने इसकी शुरुआत ब्रेस्ट से की, क्योंकि मुझे गर्भाशय के कैंसर से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा था।’
डॉक्टरों के मुताबिक एंजेलिना का ऑपरेशन सफल रहा और अब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका 5 फीसदी से भी कम है, हालांकि वह पूरी तरह से कैंसर के खतरे से बाहर नहीं निकल पाई हैं। जोली अभी 37 साल की हैं और उन्हें 40 साल के पहले ओवरी की सर्जरी भी करानी होगी
एंजेलिना और उनके मंगेतर ब्रैड पिट के 6 बच्चे मैडोक्स (11), पैक्स (9), जहारा (7), शिलोह (6), नाक्स और विवीन (4) हैं। जॉली ने इलाज के दौरान ब्रैड पिट के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है और साथ ही कहा कि ऑपरेशन कराने के पीछे उनके बच्चे सबसे बड़ी वजह थे।
एंजेलिना ने कहा, ‘अब मैं अपने बच्चों को बता सकती हूं कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की वजह से अपनी मां को खोने का डर नहीं होगा। अब वे ऐसा कुछ नहीं देख पाएंगे जिससे वे असहज हों। वे बस मेरे छोटे घाव और हल्के निशान देख सकते हैं और कुछ नहीं। बाकी सिर्फ उनकी मां है, जो जैसे पहले थी वैसी ही अब भी है।’