दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार का कहना है कि आईपीएल-6 में मुंबई अंडर वर्ल्ड का हाथ है। हालांकि उन्होंने अंडरवर्ल्ड संगठन का नाम बताने से मना कर दिया।
मालूम हो, जयपुर और मुंबई के बीच हुए मैच में स्पॉट फिक्सिंग के लिए राजस्थान रॉयल खिलाड़ी शांताकुमार श्रीसंत को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, श्रीसंत के अलावा अजीत चंडीला औऱ अंकित चाह्वाण समेंत कुल 1…

दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार का कहना है कि आईपीएल-6 में मुंबई अंडर वर्ल्ड का हाथ है। हालांकि उन्होंने अंडरवर्ल्ड संगठन का नाम बताने से मना कर दिया।
मालूम हो, जयपुर और मुंबई के बीच हुए मैच में स्पॉट फिक्सिंग के लिए राजस्थान रॉयल खिलाड़ी शांताकुमार श्रीसंत को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, श्रीसंत के अलावा अजीत चंडीला औऱ अंकित चाह्वाण समेंत कुल 14 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
दिल्ली पुलिस ने श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चाह्वाण को को मुंबई स्थित कार्टर रोड से गिरफ्तार कर लिया है और गुरूवार दोपहर तीनों खिलाडि़यों को दिल्ली ले आई है।
मीडिया को संबोधित करते हुए नीरज कुमार ने बताया कि स्पॉट फिक्सिंग में कुल तीन मैचों में की गई थी, जिनमें केवल इन्हीं तीन क्रिकेटरों के नाम सामने आए हैं। हालांकि राजस्थान रोयल में शामिल किसी और खिलाड़ी के शामिल होने से कमिश्नर ने इनकार किया है।
कमिश्नर ने खुलासा किया है कि स्पॉट फिक्सिंग के लिए श्रीसंत को कुल 40 लाख रुपए दिए गए जबकि अजीत चंडीला और अंकित चाह्ववाण को 60-60 रूपए दिए गए है।
उन्होने बताया कि आईपील में स्पॉट फिक्सिंग के लिए दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़े गए खिलाडि़यों के कॉल डिटेल को सर्विलांस पर लगवा दिया था, जिसके बाद उक्त संजाल का खुलासा हुआ।
कमिश्नर के मुताबिक खिलाडी खिलाड़ी बुकी को ओवर फेंकने से पहले एक विशेष इशारा करते थे, जिनमें तौलिए को लहराना व कलाई में बंधे बैंड और घड़ी को घुमाते थे।
स्पॉट फिक्सिंग के संजाल पर किए खुलासे पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्पॉट फिक्सिंग बात तब पुख्ता हुई जब एक खिलाड़ी ने बुकिंग के मुताबिक ओवर फेंकने से पहले इशारा करना भूल गया।
रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल खिलाड़ी अंजीत चंड़ीला ने 1 ओवर में बुकी के लिए जहां 15 रन खर्च किए जबकि अंकिच चाह्वाण ने पहले ओवर में 2 तो दूसरे ओवर में कुल 14 रन खर्च किए।