श्रीसंत को लड़की भी सप्लाई करते थे सटोरिये

0

आईपीएल में मैच फिक्सिंग के लिए सिर्फ पैसों का ही नहीं बल्कि लड़कियां सप्लाई करने का खेल भी धड़ल्ले से जारी था। पुलिस की मानें तो इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि बुकीज ने कम से कम दो क्रिकेटरों को लड़कियां सप्लाई की थीं।

फोन टैपिंग से पता चला है कि मनान और चांद नाम के दो बुकीज लड़कियां मुहैया करवाने का काम करते थे। इन दोनों बुकीज ने श्रीसंत और अजीत…

श्रीसंत को लड़की भी सप्लाई करते थे सटोरिये

आईपीएल में मैच फिक्सिंग के लिए सिर्फ पैसों का ही नहीं बल्कि लड़कियां सप्लाई करने का खेल भी धड़ल्ले से जारी था। पुलिस की मानें तो इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि बुकीज ने कम से कम दो क्रिकेटरों को लड़कियां सप्लाई की थीं।

फोन टैपिंग से पता चला है कि मनान और चांद नाम के दो बुकीज लड़कियां मुहैया करवाने का काम करते थे। इन दोनों बुकीज ने श्रीसंत और अजीत चंदीला के लिए कम से कम तीन बार लड़कियों का बंदोबस्त किया था।  

इस मामले में तीसरा शख्स है बीजू उर्फ जीजू नाम का बुकी जो श्रीसंत का दोस्त बताया जाता है। इन दोनों को पुलिस ने लड़कियों के साथ ही गिरफ्तार किया था। श्रीसंत और जीजू का नाइट क्लब में भी आना जाना था।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने भी कुबूल किया है कि इन खिलाड़ियों को लड़कियां मुहैया करवाई गई थीं लेकिन उन लड़कियों पर इसलिए कोई चार्ज नहीं लगाया गया है क्योंकि उनका स्पॉट फिक्सिंग से कोई लेना-देना नहीं है।