भारत, बांग्लादेश, नेपाल में लोकप्रिय गुलाब जामुन को पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय मिठाई घोषित कर दिया है। हालांकि लोगों की राय इससे थोड़ी अलग है और वे इस घोषणा से ज्यादा खुश नहीं हैं। जलेबी और बर्फी भी इस दौड़ में थीं, लेकिन गुलाब जामुन की लोकप्रियता ने उसे पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई बना दिया।
हाल ही में राष्ट्रीय मिठाई की खोज में पाकिस्तान की सरकार ने ट्विटर पर नागरिकों से यह पूछने का फैसला किया कि उपरोक्त में से वे किसे देश की राष्ट्रीय मिठाई के रूप में किसे चुनेंगे। गुलाब जामुन को सबसे ज्यादा वोट मिले और वो स्पष्ट विजेता के रूप में उभरा।