ब्रिटेन में आज महात्मा गांधी के सामानों की नीलामी होनी है, जिनमें उनकी इस्तेमाल की गई चीजों के साथ ही वो दो बूंद खून भी शामिल हैं जो आपरेशन के दौरान निकाली गई थीं।जिस शख्स ने आजादी की लड़ाई के लिए खून बहाने की बजाय अहिंसा को अपना हथियार बनाया, उस गांधी के खून की बूंदें भी नीलाम होने जा रही हैं। विदेशी सामानों की नीलामी के लिए मशहूर कंपनी मुलॉक्स, इ… महात्‍मा गांधी के दो बूंद खून की नीलामी...

ब्रिटेन में आज महात्मा गांधी के सामानों की नीलामी होनी है, जिनमें उनकी इस्तेमाल की गई चीजों के साथ ही वो दो बूंद खून भी शामिल हैं जो आपरेशन के दौरान निकाली गई थीं।जिस शख्स ने आजादी की लड़ाई के लिए खून बहाने की बजाय अहिंसा को अपना हथियार बनाया, उस गांधी के खून की बूंदें भी नीलाम होने जा रही हैं। विदेशी सामानों की नीलामी के लिए मशहूर कंपनी मुलॉक्स, इंग्लैंड में ये नीलामी कर रही है, जिसमें साल 1924 में बापू के शरीर से लिया गया वो दो बूंद खून भी शामिल है, जो अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान निकाला गया था।गांधी के खून की दो बूंदों के आलावा जिन सामानों की नीलामी की जा रही है, उनमें जप माला, खुद के हाथ से काती हुई सूत की शॉल, चादर, कप-प्लेट, कटोरी, चम्मच- कांटे और चप्पल शामिल है। इसके साथ ही साल 1921 में लिखी गई गांधी की वसीयत और पावर ऑफ अटॉर्नी और साल 1937 में लिखा गया गांधी का वो खत भी नीलामी में शामिल है जो उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हुए विवाद को शांत करने के लिए लिखा था।गांधी जी की कुछ ऐसी तस्वीरों को भी ब्रिटेन में नीलाम किया जाना है जिन पर उनके दस्तखत मौजूद हैं। नीलामी करने वाली कंपनी की मानें तो इन सामानों के जरिए लोग महात्मा गांधी को और करीब से जान और समझ सकते हैं।इधर ब्रिटेन में गांधी की सामानों की नीलामी की तैयारी है, वहीं देश और दुनिया के कई गांधीवादी लोगों ने बापू की यादों को बाजार में बिकने से रोकने की मांग की है।

By parshv