मेष : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आज आप थोड़े बीमार और बेचैनी का अनुभव करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आपके मन में शांति का अनुभव होगा | अचानक धन प्राप्त होने से आप प्रसन्न होंगे |

वृषभ :आज आप अपना कार्य सावधानी पूर्वक करें | आज किसी भी प्रकार के नए कार्य को प्रारंभ ना करें | आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |

मिथुन : आज आपका दिन अच्छा होगा | आज आप अपना पूरा दिन आनंद प्रमोद में मिटाएंगे | आज आप किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं | आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं |

कर्क : आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको पूरी तरह से यश प्राप्त होगा | घर में सुख शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा | आज आपका दिन अच्छी तरह से गुजरेगा |

सिंह : आज आपको आपकी संतान की प्रगति के समाचार मिल सकते हैं | आज छात्रों के लिए अच्छा समय है | आज आप नया कार्य करें सफल होंगे |

कन्या : आज आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा | आज आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा | आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं | इस कारण मन व्याकुल रहेगा |

तुला : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा | आज आपके विदेश जाने के योग बन सकते हैं | आपके नए कार्य के आरंभ के लिए शुभ दिन है |

वृश्चिक : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आज आप अपने व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं | आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा परिवार में झगड़े हो सकते हैं इसका विशेष ध्यान रखें |

धनु : आज आप अपने पूर्व निर्धारित कार्य पूरे कर सकते हैं | आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी | आज आप शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें | बाहर के खाने से बचें |

मकर :आज आप किसी के भी कार्य में हस्तक्षेप ना करें | वाद-विवाद हो सकता है | आज आप अपने रुके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं आज आपका समय अच्छा है |

कुंभ : आज आप नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है | नौकरी तथा व्यापार में लाभ की संभावना बन सकती है | आज आप पर लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बन सकती है |

मीन : आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा | आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च अधिकारियों की की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा |