मेष राशि : आज आपका समय मध्यम रहने के कारण आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें | आज आप अपने पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें | आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिवार जनों के साथ वाद विवाद हो सकता है | आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है |
वृष राशि : आज आप व्यवसायिक कार्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें अन्यथा किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है | आज आप भूमि संबंधि सोदे ना करें अन्यथा आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है | आज आप का कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने पर आप थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं |आज आपको समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा |
मिथुन राशि : आज आपका समय अनुकूल रहने के कारण कार्यों में साहस व सजगता दिखाने से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा | आज आपके कारोबार में अड़चनें दूर होगी तथा नए व्यवसाय की योजना बन सकती है | आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं तथा धार्मिक कार्य में खर्च भी कर सकते हैं |
कर्क राशि : आज आप अपने मन में आलस्य व निष्क्रियता की भावना ना आने दे | आज आप अपने कार्य में मन लगा कर कार्य करें तथा अपनी वाणी पर संयम रखें | आज आप आय और व्यय में संतुलन बना कर चले तथा किसी पारिवारिक मतभेद को पनपने ना दें |
सिंह राशि : आज आपको सरकारी अधिकारी का विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है जिससे आप की नई व्यवसायिक योजना में सफलता प्राप्त हो सकती हैं | आज आपको व्यापार में धन लाभ प्राप्त होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी | आज आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें तथा हो सके तो बाहर का खाना ना खाएं |
कन्या राशि : आज आपका समय प्रतिकूल रहने के कारण भाग्य आपका साथ नहीं देगा | आज आपके व्यवसाय क्षेत्र में अनिश्चितता का वातावरण बना रहेगा तथा व्यय की अधिकता मन को असंतुलित कर सकती हैं | आज आपको व्यापार में किसी का सहयोग प्राप्त नहीं होने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं | आज आप कारोबार के क्षेत्र में किसी प्रकार का फेरबदल ना करें |
तुला राशि : आज आपके द्वारा किए गए हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है | आज आप की कानूनी अड़चन अभी दूर होगी तथा आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नया करने की योजना भी बना सकते हैं | आज आपको आपके कार्य में बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त हो सकता है जिससे आपको अधिक लाभ होगा |
वृश्चिक राशि : आज आपको आपके परिवार से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है तथा आज आपके भाई बंधुओं से मेल मिलाप भी बढ़ेगा | आज आपको कार्य क्षेत्र में उन्नति तथा धन कोष में वृद्धि होगी | आज आप अपने कार्य संबंधी महत्वपूर्ण बातों की गोपनीयता बनाए रखें अन्यथा विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं |
धनु राशि : ऑफिस में कार्य करते समय सावधानी बरतें तथा किसी अनावश्यक पेपर पर हस्ताक्षर ना करें | आज अपने कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे | आज आपके द्वारा किए गए परिश्रम के बावजूद भी आज आपको असंतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे जिससे आज आपके मन में ग्लानी हो सकती है | आज आप अहंकार के भाव को मन में न आने दें |
मकर राशि : आज आप कार्य में किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करें अन्यथा बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं | आज आप कोई भी बड़ा सौदा व किसी प्रकार का लेन-देन ना करें |यही आपके लिए बेहतर रहेगा | आज आप नवीन कार्य प्रारंभ ना करें तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहें |
कुंभ राशि : आज आपका समय अनुकूल रहने के कारण आज आपके रुके हुए सभी कार्य संपन्न होंगे | आज राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है | आज आप अपने परिवार जनों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं | आज आप अपने कार्य के प्रति सजग रहे तथा शेयर व सट्टे में धन न लगाएं |
मीन राशि : आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है | आज आप नवीन कार्य में पूंजी लगा सकते हैं जिसमें आपको लाभ प्राप्त होगा | आज आप कारोबार संबंधित नए अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं | आज आपको भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा | आज आप कोई भी कार्य अहंकार व ईर्ष्यावश न करें |