आजकल की लाइफ स्टाइल के कारण कम उम्र में ही कई लोग खतरनाक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं | सामान्यतः 40 साल के बाद व्यक्ति को बीमारियां होना शुरू हो जाती है | उसकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और हड्डियां भी कमजोर होने लगती है | ऐसे में लम्बी उम्र तक सेहतमंद रहना बहुत मुश्किल होता है |अगर आप भी सेहतमंद और लम्बी उम्र चाहते हैं तो आप अपनी दिनचर्या ऐसे शुरू करे जो आपको बीमारियों से दूर रखे साथ ही पूरे शरीर को भी फिट रखे |आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जो आपको सेहतमंद और लम्बी उम्र जीने में मदद कर सकते है |

रोज एक्सरसाइज करें
नियमित योगा व कसरत करें ताकि आपके पेट और उसके आसपास की चर्बी बढ़ने ना पाए | कई डॉक्टरों का मानना है कि 70 साल का भी कोई व्यक्ति यदि नियमित व्यायाम करता है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह इस उम्र में भी सेहतमंद जिंदगी पा सकता है |

पोष्टिक आहार का सेवन करें
आप अपने डाइट चार्ट में जरूरी सभी पोषक तत्व वाले खाने को अगर रखेंगे , तो आपका शरीर अच्छे से काम करेगा | हड्डियां भी मजबूत बनेगी | पोष्टिक आहार से उम्र लंबी होती है, जिससे आप सेहतमंद जिंदगी जी सकते हैं |

फास्ट फ़ूड से बचे
अपने जीवन को लंबा बनाने के लिए जरूरी है कि अच्छे भोजन का सेवन करें | फास्ट फूड और जंक फ़ूड को खाने से बचें | इससे शरीर में अतिरिक्त वसा जाती है और वजन भी बढ़ता है जो विभिन्न बिमारियों को निमंत्रण देता है |

तनाव से बचें
लंबी उम्र जीने के लिए सबसे जरूरी है कि हमें तनाव में नहीं रहना चाहिए | इसका सीधा असर हमारे दिल, फेफड़े और पेट पर होता है और यह गंभीर रोग का कारण भी बन सकता है | इसलिए हमेशा तनाव से बचने की कोशिश करना चाहिए |

अच्छी नींद ले
दिमाग को स्वस्थ बने रहने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है| अच्छी नींद लेने से आपकी लगभग सारी स्वास्थ्य समस्याओं का हल अपने आप हो जाता है और यह आपकी उम्र को भी बढ़ाता है |