मेष : आज आपका दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक लाभदायी होगा | आज आप धन अर्जित कर सकेंगे | शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे |
वृषभ : आज आपको अचानक से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | आज आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा पूंजी निवेश करते समय थोड़ी सावधानी बरतें |
मिथुन : आज आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है | आज आपके मन में नकारात्मक विचार आने की वजह से आज आप उदास हो सकते हैं| नौकरी करने वाले को नौकरी में चिंता रहेगी |
कर्क : आज आप अपने परिश्रम से किसी भी कार्य को सफल कर सकेंगे | नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | व्यवसाय में आपको आज लाभ प्राप्त हो सकता है |
सिंह : प्रोफैशनल मामले में सावधानी रखें | आपके विरोधी आज शांत रहेंगे | आज आप गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें वरना नुकसान हो सकता है | तबीयत में सुधार होगा |
कन्या : आज आप अपने बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में किसी बात को लेकर उलझन में पड़ सकते हैं| नए कार्य की शुरुआत के लिए यह शुभ दिन नहीं है | अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है |
तुला : आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी | आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं | आज आप नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं | सकारात्मक सोच आपके लिए मददगार साबित होगी |
वृश्चिक : आज आप पूरे दिन व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण थकान और बेचैनी का अनुभव करेंगे| उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने के कारण वह आपसे नाराज रह सकते हैं|
धनु : आज आपके धन के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी हानि होने की संभावना है | दिन के बाद आपका समय अनुकूल हो सकता है | आप की सृजनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी |
मकर : आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है | किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है |
कुंभ : आज आप अपने मन में नकारात्मक विचार ना आने दे | आज अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है | आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं |
मीन : आज आप कहां स्थित स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधानी बरतें | परिवार वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें |