रात में खाना खाते समय नहीं करें ये गलतियां, नहीं तो हो जाएंगे बीमार!

0

आमतौर पर रात को खाना खाते समय हम कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका परिणाम हमें बीमार होकर चुकाना पड़ता है। दरअसल, रात का खाना सुबह सही तरह से डाइजेस्ट नहीं होता या फिर सुबह पेट फुल लगता है। जिससे ऐसिडिटी का समस्या हो जाती है। इसलिए हमें रात को खाना खाते समय इन ग़लतियों से सदैव बचना चाहिए…

  • जहा तक हो रात में 8 बजे के बाद डिनर से बचना चाहिए। ये सेहत के लिए ठीक नहीं होता। अगर आप जल्दी खाना खा लेते हैं तो वह अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो जाता है।
  • खाने के साथ पानी पीने की आदतअगर आपको खाने के साथ पानी पीने की आदत है तो ये एक गलत आदत है। खासतौर पर रात का खाना खाते समय बीच-बीच में पानी नहीं पीना चाहिए। रात में आपकी बॉड़ी दिनभर के काम से इतना थक जाती है कि खाना पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं कर पाती। ऐसे में पानी के साथ खाना खाने पर वो और भी हैवी हो जाता है, जिससे बॉडी का बैलेंस गड़बड़ हो जाता है।
  • खाने के बाद तुरंत सोनारात में खाना खाकर सोने की गलती हर कोई करता हैं। खाने के तुरंत बाद सोना सेहत के लिए बहुत नुकसान दायक है। इससे कई बीमारियों होती हैं। खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही बिस्तर पर जाएं।
  • स्पाइसी फूडरात का खाना जितना लाइट होगा, आपकी सुबह उतनी ही हैप्पी होगी। इसलिए जरूरी है कि डिनर में जो भी बनाएं लाइट ही बनाएं। राज में ज्यादा स्पाइसी खाने से खाना डाइजेस्ट नहीं होता और फिर एसिडिटी की समस्या हो सकती है।