मेष : आज आप कोर्ट कचहरी के किसी विषय में ना पड़ें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है | धन संबंधी लेन-देन में भी आज विशेष ध्यान रखें | अधिक लाभ के चक्कर में आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं | आकस्मिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है |
वृषभ : प्रोफैशनल मामले में सावधानी रखें | आपके विरोधी आज शांत रहेंगे | आज आप गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें वरना नुकसान हो सकता है | तबीयत में सुधार होगा |
मिथुन : आज आप के मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं | आज किसी से मनमुटाव हो सकता है इसलिए हो सके तो किसी से वाद-विवाद ना करें |
कर्क : आज आपका दिन शुभ है | नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है | प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी | आज आप पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं|
सिंह : आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी | आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं | आज आप नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं | सकारात्मक सोच आपके लिए मददगार साबित होगी |
कन्या : आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे |स्वास्थ्य में सुधार होगा | व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा | आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी।
तुला : आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे | गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी | शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे |
वृश्चिक : आज आपका दिन लाभदायी रहेगा | आज आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है | विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है |
धनु : आज आपके धन के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी हानि होने की संभावना है |आज अपने आलस्य की वजह से किसी से वाद-विवाद हो | आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी | आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें |
मकर : आज आप आवश्यक निर्णय ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है | आज आप को नौकरी में सम्मान बढ़ेगा | आज आप योजनाओं का भली-भांति से अध्ययन कर लें | नई योजना में लाभ प्राप्त होगा |
कुंभ : आज आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा ।आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचे आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुक़सान होगा।
मीन : आज आपका दिन शुभ है | नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है | आज व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है | व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है | अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बन सकती है |