मेष राशि : आज आपका दिन थकान भरा हो सकता है | अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी आपको फल की प्राप्ति नहीं होगी | अधिक बिजी होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | सरकारी कार्यों में आपको आर्थिक सफलता मिल सकती है | आज के दिन आप अपने परिजनों के लिए निवेश भी कर सकते हैं |
वृष राशि : आज के दिन आप अपनी दैनिक संबंधित जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आय को बढ़ाने के नए-नए मार्ग खोजेंगे | आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा हो सकता है किसी बीमारी के कारण आपको असुविधा भी हो जिससे आपको उसका इलाज समय पर ही करवा लेना चाहिए |
मिथुन राशि : आज के दिन आप बहुत ही सहज महसूस करेंगे | सहजता के कारण आज का दिन आपके लिए बहुत ही प्रसन्नतापूर्वक रहेगा | आज आपका आर्थिक पक्ष भी काफी मजबूत रहेगा | कारोबार में आज आप अच्छा करेंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे | आज आपको मित्रों का सहयोग मिल सकता है |
कर्क राशि : आज आपको करीयर या निजी जीवन से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है | इससे आपको भविष्य में किसी प्रकार के लाभ को उठाने का रास्ता दिखाई देगा | आज आप अपने निर्णयों पर बन रहे| दूसरे के निर्णय से प्रभावित ना हो |
सिंह राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जाएंगे | सरलतापूर्वक कार्य करें | कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी | कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा |
कन्या राशि : आज आप कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले या निर्णय लेने से पहले सोच लें क्योंकि आज व्यवसाय में हानि होने की संभावना है | आप अपने निर्णय लेने से पहले ऐसे लोगों को बताएं जो महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम है |तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है |
तुला राशि : आज के दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप थोड़ी थकान महसूस करेंगे | मेहनत ज्यादा करने के बावजूद भी आपको यह महसूस होगा कि आपको उससे अधिक फायदा नहीं हो रहा परंतु आपको उससे निराश होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है | आज के दिन आप संतान को लेकर भी कुछ चिंतित रह सकते हैं |
वृश्चिक राशि : आज के दिन आप अपना ज्यादातर समय अपने परिजनों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे | घर में किसी मांगलिक कार्य होने के कारण आप आज अधिक व्यस्त रह सकते हैं | ऑफिस मैं आपको आज सफलता प्राप्त हो सकती है | सावधानी से खर्चा करें |
धनु राशि : आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई बीमारी हो सकती है जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं | परिजनों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े अन्यथा हानि हो सकती है | बुरी संगत से आज के दिन बचे |
मकर राशि : आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है | आज आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि आज आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है |खर्च पर नियंत्रण रखें |अपनी प्रतिभा के कारण आप जल्द ही सफलता प्राप्त करेंगे |
कुंभ राशि : आपकी आगे बढ़ने की इच्छा ही आपको सफलता दिलाएगी | अच्छे उद्देश्य से शुरू किए गए किसी भी कार्य में आपको अवश्य सफलता मिलेगी | आज के दिन आप किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं | अविवाहित लोगों के जल्द विवाह होने का भी योग है |
मीन राशि : आज आपसे उच्च पदाधिकारी किसी वजह से नाराज हो सकते हैं | जिसका फायदा के विरोधी उठा सकते हैं इसलिए संभल कर रहे | आज के दिन आपके वैवाहिक जीवन में कष्ट हो सकता है | किसी भी योजनाओं को शुरू करने से पहले सावधानी बरतें | दांपत्य जीवन में आज आप वाद विवाद से बचे | आज के दिन धैर्य रखने से आप सफलता प्राप्त करेंगे |