मेष राशि : आज आपके आर्थिक हालात और उससे संबंधित समस्या आपके तनाव का कारण बन सकती है | आज आपके पिता का सख्त बर्ताव आपको नाराज कर सकता है लेकिन उनसे किसी प्रकार का वाद विवाद ना हो इसके लिए शांत रहे | आज आप अपने जीवन साथी से बिना पूछे कोई योजना ना बनाएं नहीं तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है |
वृष राशि : आज आप काम की व्यस्तता के चलते अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसके कारण परिवार वाले आपसे थोड़ा नाराज हो सकते हैं | आज आपको मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है | आज आप किसी दोस्त की आर्थिक मदद कर सकते हैं | आज आप सोच समझकर किसी को उधार दे |
मिथुन राशि : आज आप अपने पार्टनर से आर्थिक योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं | आज आप अपने महत्वकांक्षाओं को समझने एवं उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं | आज आपके विनम्र स्वभाव के कारण कई लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं |
कर्क राशि : आज पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोतरी हो सकती है | आज आपके कार्य में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए हो सके सके तो कार्य संभलकर करें एवं अपना कार्य दूसरों पर ना धोपे | आज आपके जीवनसाथी के साथ भी तनाव रह सकता है इसलिए जहां तक संभव हो बात को न बढ़ने दें |
सिंह राशि : आज आप ऐसे स्त्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले सोचा नहीं होगा | आज आप का कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे | आज आप बड़े निवेश करने से बचे | आज आप दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं |
कन्या राशि : आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो निश्चित ही आर्थिक नुकसान होगा इसलिए कोई भी कार्य अपने सूझबूझ से ही करें | आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है | वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है |
तुला राशि : आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें अपनों का साथ आपका मनोबल और अधिक बढ़ा सकता है | आज पूंजी निवेश के लिए समय उत्तम है परंतु आज किसी को उधार ना दें | आज कामकाज के चलते आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है | आज अत्यधिक खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं |
वृश्चिक राशि : आज आप कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए हरसंभव कोशिश कर सकते हैं लेकिन आज आप जितना धैर्य रखेंगे आपको उतने ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे | व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी | आज आप अपने परिवारजनों के साथ हंसी-मजाक से दिन व्यतीत करेंगे |
धनु राशि : आज ऑफिस में किसी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है | जिसके कारण आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं लेकिन आप ऑफिस के तनाव को घर में ना लाएं | दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें | आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं |
मकर राशि : आज नई योजनाओं को प्रारंभ करने से पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद ले ले | आपको सफलता अवश्य मिलेगी | आज आप कार्य संबंधी जानकारियों को उजागर ना करें अन्यथा वह आप के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है | आज आप कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल कर ले जो पहले से आपके पास है |
कुंभ राशि : कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आज आप को समय के साथ-साथ अपने विचारों में भी बदलाव लाना पड़ सकता है इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा | आज आप किसी के साथ वाद विवाद तथा दूसरों की कमियां निकालने की आदत को छोड़ दे | आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है |
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा | अगर आप अपने घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं | आज ऑफिस में अधिक कार्य होने के कारण आप थकान महसूस करेंगे इस कारण आप महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे | आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा |