मेष राशि : आज आपके ग्रह शुभ है जिसके कारण कुटुंब परिवार में सुख सहयोग बढ़ेगा तथा अतिथि सत्कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है | आज आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है | कानूनी मुद्दे आपके पक्ष में होने के कारण कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है |

वृष राशि : आज आपका समय मध्यम रहने के कारण आपको अपने कार्य में भागदौड़ व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | आज आपकी घूमने-फिरने व मनोरंजन में रुचि बढ़ सकती है | लेकिन आज आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाए अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है |

मिथुन राशि : आज आपका समय अनुकूल रहने के कारण व्यावसायिक कार्यों में प्रगति हो सकती है | आज आपको किसी नए कार्य के संबंध में अनुबंध प्राप्त हो सकता हैं | आज आपका अपने मित्रों व स्वजनों का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा | आज आप हो सके तो अपने कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे तथा धन व्यय पर नियंत्रण रखें |

कर्क राशि : आज समय प्रतिकूल रहने के कारण आप अपने गुस्से पर काबू रखें तथा अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी बनाए रखें अन्यथा आपको अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है | आज आपको परिवारिक सहयोग नहीं मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं लेकिन आज आप पारिवारिक संतुलन बनाए रखें | आज आप कोई भी नया कार्य प्रारंभ ना करें |

सिंह राशि : आज आप कार्य की सफलता के लिए प्रयास करते रहे |आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी | आज आपको देश विदेश से व्यापार संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपको धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है | आज आप अपने जीवनसाथी की बातों को अनदेखा ना करें तथा आज आप उनकी बातों को महत्व दें | आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें |

कन्या राशि : आज आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं तथा आज आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार हो सकता है | आप अपनी वाणी पर संयम रखें तथा छोटी छोटी बातों पर झगड़ने से बचें क्योंकि इससे आपके हितों को ही नुकसान पहुंचेगा | आज आप अपने धन व समय का सदुपयोग करें |

तुला राशि : आज व्यवसायिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव बना रहेगा | आज आप की आर्थिक स्थिति मध्यम होगी तथा आज धन अधिक व्यय हो सकता है | आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में समर्थ होंगे लेकिन आज आप किसी से झूठे वादे ना करें | आज आप अपने सेहत के प्रति सचेत रहें |

वृश्चिक राशि : आज आप अपनी वाणी की अनुकूलता को बनाए रखें अन्यथा आज आपके मित्रों से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है | आज समय प्रतिकूल रहने के कारण आपके अपने भी आपको सहयोग करने में असमर्थ होंगे | आज आपके विचारों में अस्थिरता रहने के कारण आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे | आज आप गैर कानूनी कार्य ना करें तथा किसी भी प्रकार के लेन देन को करने से बचें |

धनु राशि : आज आपका दिन आपके लिए लाभकारी है | आज आपको व्यावसायिक परेशानियों से भी राहत मिल सकती है | आज व्यवसाय और नौकरी में भी लाभ प्राप्त होगा | आज आप परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे लेकिन कोई भी कार्य पारिवारिक रज़ामंदी से ही करें |

मकर राशि : आज आप अधूरे कार्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे तथा कार्य क्षेत्र में आज आपका वर्चस्व बढ़ सकता है | आज ऑफिस में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहने के कारण आपके पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकता है | आज आप घरेलू समस्या में विवादों को सुलझाने में भी सफल रहेंगे | आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनदेखा ना करें हो सके तो उसकी मदद करें |

कुंभ राशि : आज कार्य क्षेत्र में कुछ फेरबदल करने से व्यवसायिक परिस्थितियों में सुधार होगा तथा धन संबंधी समस्या का भी समाधान मिल सकता है | आज आप किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें यही आपके लिए बेहतर रहेगा | आज आप किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं |

मीन राशि : आज आपको कुछ लोग आपको कार्य से गुमराह करने का प्रयास करेंगे | आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों के संबंध में गोपनीयता बनाए रखें तथा अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह पर ही कार्य करें | आज आप अपने विचारों को संतुलित रखें तथा आलस्य वह निष्क्रियता को बढ़ने ना दें |