मध्य प्रदेश के सुकमा इलाके में हुए एक नक्सली हमले में कांग्रेस के दो नेताओं की मौत हो गई है। कांग्रेसी नेता महेन्द्र कर्मा और उदय मुदलार नक्सलियों की गोलियों के शिकार हुए, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विद्याचरण शुक्ल भी हमले में घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1500 नक्सलियों ने शुक्रवार को कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के दौरा…

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले दो कांग्रेसी नेता की मौत, कई नेता लापता

मध्य प्रदेश के सुकमा इलाके में हुए एक नक्सली हमले में कांग्रेस के दो नेताओं की मौत हो गई है। कांग्रेसी नेता महेन्द्र कर्मा और उदय मुदलार नक्सलियों की गोलियों के शिकार हुए, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विद्याचरण शुक्ल भी हमले में घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1500 नक्सलियों ने शुक्रवार को कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के दौरान हमला किया और इस बीच नेताओं पर जमकर फायरिंग की। इस हमले में कांग्रेस के कई नेता घायल बुरी तरह से जख्मी हुए है जबकि कई नेताओं के लापता होने की खबर है, जिनके दरभा घाटी में फंसे होने की सूचना है।

बताया जाता है कि नक्सली हमले घायल नेता कवासी लखमा, विद्याचरण शुक्ल की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल को 2-3 गोलियां लगी हैं। वहीं, छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल व उनके बेटे दिनेश पटेल का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है।

रिपोर्ट कहती है कि दो कांग्रेसी नेताओं की मौत की खबर के बाद छत्तीसगढ सरकार ने आपात बैठक बुलाई है और सुरक्षा कारणों के मद्देनजर उन्होंने अपनी आगामी विकास यात्रा भी रद्द कर दी है। गृह मंत्रालय ने छ्त्तीसगढ़ सरकार से घटना की तुरंत रिपोर्ट मांगी है। जबकि घटना स्थल पर सीआरपीएफ जवानों को रवाना कर दिया गया है।

गौरतलब है सुकमा से जगदलपुर के बीच होने वाले कांग्रेसी परिवर्तन यात्रा से पहले नक्सलियों ने हमले की चेतावनी दी थी, बावजूद इसके बीजेपी और कांग्रेस ने विकास व परिवर्तन यात्रा जारी रखा था।

ऐसा माना जा रहा है कांग्रेसी नेताओं पर नक्सलियों द्वारा किया गया उक्त हमला नक्सल इतिहास का सबसे ब़ड़ा हमला है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया गया है।

By parshv