मेष – आज आपका दिन थकान भरा हो सकता है | अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी आपको फल की प्राप्ति नहीं होगी | अधिक बिजी होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | शाम तक सफलता मिलने के आसार हैं |

वृष – आज आप स्फुर्ती और उत्साह का अनुभव करेंगे | कार्य को करने पर आपको सफलता प्राप्त होगी | अचानक लाभ मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा |

मिथुन – आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है |आज आप ऑफिस में होने वाले विवाद से दूर रहें | आज आपको मित्रों का सहयोग मिल सकता है | लेन-देन के मामलों में आज के दिन सावधानी रखें |

कर्क – आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे जिसके कारण मन में निराशा और असंतोष की भावना बनी रहेगी | दोस्तों और मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद ना हो इसका ध्यान रखें |अनैतिक कार्यों से दूर रहें |

सिंह – आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा |

कन्या  – शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा | भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा |

तुला  – आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा।

वृश्चिक – आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आज आप परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे | मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे |

धनु – आज आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें अन्यथा परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है | आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें |

मकर – नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

कुंभ – आज आपसे उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे इसलिए आज आप अपने सारे काम निपटा लें |आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन – आज आपसे उच्च पदाधिकारी किसी वजह से नाराज हो सकते हैं | जिसका फायदा के विरोधी उठा सकते हैं इसलिए संभल कर रहे | नकारात्मक विचार मन में ना आने दे | शाम तक समय अनुकूल हो सकता है |