लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए दिल्ली में भाजपा दफ्तर में कई बैठकों के बाद आज शाम सात बजे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पहली सूची में 250 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।
भाजपा महासचिव जगत प्रकाश नड्डा प्रेस कांफ्रेंस कर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। इस लिस्ट में अधिकतर नाम पहले चरण में होने वाले मतदान वाली सीटों से संबंधित होंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से स्मृति ईरानी अमेठी,जनरल वी के सिंह गाजियाबाद,महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ सकते हैं।