लोक सभा निर्वाचन में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां जिले में जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई है। होली के त्यौहार को देखते हुए ’’होली के रंग लोकतंत्र के संग‘‘ थीम पर जिले में मतदाताओं को रंग लगाकर मतदान केंद्र पर आने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान तिथि 19 मई 2019 की सील हाथों पर लगाई जा रही है ओर शत् प्रतिशत मतदान हम सबकी जिम्मेदारी विषय पर हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जा रहा है।

’’होली के रंग लोकतंत्र के संग‘‘ थीम पर ग्राम पंचायत धराड़ में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम सुश्री शिराली जैन, तहसीलदार श्री प्रेम शंकर पटेल भी मौजूद थे। इसमें नव मतदाताओं का स्वागत भी किया गया। ऐसा ही एक कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट में भी हुआ जिसमें एसडीएम श्री चंद्रसिंह सोलंकी उपस्थित थे। इसके अलावा आलोट तथा सैलाना में भी कार्यक्रम हुए।