दुनिया में सबसे अमीर भारतीय लक्ष्मी निवास मित्तल ने लंदन स्थित अपने एक आलीशान घर को बेचने का फैसला किया है। मध्य लंदन के किंग्सटन स्थित पैलेस ग्रीन में इस घर को 2008 में करीब 950 करोड़ में खरीदा था, उस समय इसे ब्रिटेन का सबसे महंगा मकान बताया गया था।वो कहते हैं न, सब दिन एक समान नहीं होते, सबसे रईस भारतीयों में से एक एल.एन. मित्तल के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
दरअसल एल एन मित्तल की अकूत संपत्ति भी उनको मंदी की मार से बचा नहीं सकी और जिस सपनों के महल को उन्होंने बड़े अरमानों के साथ खरीदा था उसे अब बेचने पर मजबूर होना पड़ा है।उन्होंने 2008 में ब्रिटेन के सबसे महंगे घर को 985 करोड़ में ख़रीदा था लेकिन मंदी की मार ने कुछ यूं परेशान किया कि आज नौबत ये आ गई है कि इसे 58 करोड़ घाटा सहकर 926 करोड़ में बेचना पड़ रहा है।
इस मकान को कभी मित्तल ने अपने बेटे आदित्य और उनकी पत्नि के लिए खरीदा था। मकान था भी ब्रिटेन के शाही महल के पास उसी सड़क पर जहां दुनिया के रईसों के मकान हुआ करते हैं लेकिन मंदी ने गरीब तो क्या इस बार अमीर को भी नहीं बख्शा। मित्तल भी इसी के शिकार बने उन्हें उस मकान को बेचने पर मजबूर होना पड़ा है जिसकी खरीद पर वे खबरों की दुनिया में सुर्खियां बन गए थे।