मेष : आज आप कोर्ट कचहरी के विषय में ना पड़ें | अन्यथा नुकसान हो सकता है | धन संबंधी लेन-देन में ध्यान रखें | अधिक लाभ के चक्कर में आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं इसलिए ध्यान रखें | आकस्मिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है |
वृषभ : आज आपका दिन शुभ है | नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है | आज आप अपने परिवार जनों के साथ समय बिताएंगे | धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है | मानसिक रूप से आज आप अधिक स्वस्थ रहेंगे |
मिथुन : आज आप अपने मन में नकारात्मक विचार ना आने दे | आज अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है | आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं |
कर्क : आज आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा | विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे | साहित्य सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे |
सिंह : आज का दिन आपके लिए अच्छा है | आज आप कोई भी कार्य पूरी तरह स्थिरता से करें वरना अच्छे अवसर हाथ से जा सकते हैं | कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिल सकता है |
तुला : आज का दिन आपके लिए अच्छा है | आज आप कोई भी कार्य पूरी तरह स्थिरता से करें वरना अच्छे अवसर हाथ से जा सकते हैं | कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिल सकता है |
वृश्चिक : आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा | कोई परेशानी हो तथा विरोधी परिस्थितियों के कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है | आज किसी भी तरह के दस्तावेज को लेकर सावधानी रखें |
धनु : आज आपका समय प्रतिकूल रहने के कारण आज पूंजी निवेश के लिए समय उचित नहीं है तथा व्यवसायिक कार्यों में भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है | आज आप अपने कार्य क्षेत्र पर पूर्ण नजर रखें |
मकर : आज आपके ग्रह अनुकूल रहने के कारण आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी तथा धन वृद्धि के अवसर भी प्राप्त होंगे | आज आप सरकारी अफसरों से तालमेल बनाकर रखें अन्यथा आप यह काम बिगड़ सकते हैं |
कुंभ : आज आपका समय उत्तम है | आज आपके दांपत्य संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी | आज आपको साझेदारी के कार्य में भी लाभ मिलेगा | आजा पारिवारिक मेलजोल बनाएं रखें तथा हो सके तो किसी को कटु वचन ना बोलें |
मीन : आज आपकी समय व परिस्थितियों में सुधार होगा | आज आपको परिवारजनों मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | आज आप संयम व विवेक से कार्य करें तथा लेनदेन के कार्यों में सावधानी बरतें |