छत्तसीगढ़ के बस्तर में हुए नक्सली हमले के पांच दिन बाद आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
नक्सली समस्या पर चर्चा के लिये बुलाई गई इस बैठक का कांग्रेस ने बहिष्कार किया है। नक्सली हमले को सुरक्षा में चूक बताते हुए कांग्रेस, सीएम रमन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही है।
बताया जा रहा है कि आज की सर्वदलीय बैठक में रमन सरकार राज्य में सुरक्षा…

छत्तसीगढ़ के बस्तर में हुए नक्सली हमले के पांच दिन बाद आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
नक्सली समस्या पर चर्चा के लिये बुलाई गई इस बैठक का कांग्रेस ने बहिष्कार किया है। नक्सली हमले को सुरक्षा में चूक बताते हुए कांग्रेस, सीएम रमन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही है।
बताया जा रहा है कि आज की सर्वदलीय बैठक में रमन सरकार राज्य में सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करेगी।
साथ ही मुख्यमंत्री कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सली हमले के बाद राज्य सरकार ने जो कदम उठाएं हैं उसकी जानकारी सियासी दलों के नेताओं को देंगे।
आपको बता दें कि एनआई नक्सली हमले की जांच कर रही है। रमन सरकार भी घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे चुकी है।
शनिवार को दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा समेत 28 लोगों की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। हमले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीसी शुक्ला समेत 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
















































