राशिफल : 25 अप्रैल 2019 जाने क्या कहता है गुरुवार का दिन

0

मेष:आज आपके शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलेगा, आज ग्रह बल आपके साथ हैं, प्रयास करें, सफलता आपकी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ:ग्रह-नक्षत्र संकेत देते हैं कि आज का दिन आपका मंगलमय बीतेगा। अविवाहितों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

मिथुन:वाणी पर नियंत्रण आज दिलाएगा आपको विजय, अनजान लोगों से आप सतर्क रहकर मिलें। खरीद-फरोख्त से परहेज करें।

कर्क:भाग्य की देवी आज आपको पूर्ण फल देने के लिए तत्पर हैं। बस कर्म करते जाइए, शुभ परिणाम आपको मिलते जाएंगे।

सिंह:आत्म सम्मान भरा दिन आज आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। सभी कार्य मन व इच्छा के अनुकूल होते देखकर आप आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या:ग्रह-नक्षत्रों का संकेत आपके लिए धनदायक है। मनचाहा कार्य बनेगा, यात्रा लाभप्रद, सफलता आपके साथ रहेगी।

तुला:ग्रह-नक्षत्रों का संकेत आपके लिए धनदायक है। मनचाहा कार्य बनेगा, यात्रा लाभप्रद, सफलता आपके साथ रहेगी।

वृश्चिक:व्यक्तिगत व्यापार में लाभ, रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा। आज ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में रहेंगे। कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे।

धनु:कई दिनों से चली आ रही उलझनें आज समाप्त होंगी। भाग्योदय नई सोच नया विचार करेगा। कर्मक्षेत्र में परिवर्तनदायक दिन है।

मकर:भाग्यबल के सहारे आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। दूर की यात्रा के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

कुंभ:वाहन आज धीमी गति से चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें।

मीन:साझेदारी के व्यापार में अथवा मित्र से लाभ का योग, अनजान व्यक्ति भी आपका आज मददगार साबित होगा क्योंकि आज भाग्य आपके साथ है।