पाकिस्तान में मुल्तान जिले के जलालपुर पीरवाला तहसील में बुधवार को ईद की नमाज के बाद दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ईद की नमाज के बाद गुलाम नाजुक गुट के सदस्यों ने काला जफर गुट के सदस्यों पर गोलीबारी की जिसमें दोनों गुटों कम से कम 10 सदस्यों की मौत हो गई। घटना में कई अन्य घायल भी हुए जिनमें से चार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। नौ लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।