रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने लिया पत्नी से तलाक

0

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और उनकी पत्नी लयुडमिला के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। बीती शाम दोनों ने तलाक का एलान किया। दोनों की शादी के तीस साल कुछ ही हफ्तों में पूरे होने वाले थे। पुतिन ने क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद ये एलान किया।पुतीन के मुताबिक यह फैसला दोनों ने अपनी इच्छा से लिया है। लुडमिना के मुताबिक वो दोनों व्यवहारि… रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने लिया पत्नी से तलाकरूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और उनकी पत्नी लयुडमिला के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। बीती शाम दोनों ने तलाक का एलान किया। दोनों की शादी के तीस साल कुछ ही हफ्तों में पूरे होने वाले थे। पुतिन ने क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद ये एलान किया।पुतीन के मुताबिक यह फैसला दोनों ने अपनी इच्छा से लिया है। लुडमिना के मुताबिक वो दोनों व्यवहारिक रूप से एक दूसरे से कभी मिल नहीं पाते थे जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। पुतीन और लयुडमिला की शादी 1983 में हुई थी और दोनों की दो बेटियां हैं।पति के लंबे राजनीतिक करियर में लयुडमिला को सार्वजनिक रूप से बहुत कम मौकों पर साथ-साथ देखा गया है क्योंकि लयुडमिला के मुताबिक वह पब्लिसिटी में विश्वास नहीं रखती।